बाड़ी माता गौशाला की ओर से ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को किया आमन्त्रित।

बाड़ी माता गौशाला की ओर से ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को किया आमन्त्रित

बाड़ी माता मंदिर में प्रांगण में नवनिर्मित नवीन गौ आश्रय स्थल के 7 जुलाई को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को किया आमन्त्रित

बाड़ी माता मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित नवीन गौ आश्रय स्थल का 7 जुलाई रविवार को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में बाड़ी माता गौशाला की ओर से ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को आमन्त्रित किया। ध्यातव्य हैं कि मदर टेरेसा अवार्ड प्राप्त समाज सेविका डॉ० प्रेमलता सांड के मुख्य आतिथ्य वं मसूदा विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत की अध्यक्षता एवं पशुपालन विभाग के सँयुक्त निदेशक डॉ० प्रफुल्ल माथुर, व विभाग प्रचारक अजयमेरु शिवराज एवं बाड़ी निवासी समाज सेवी एवं भामाशाह कल्याणमल ताखर के विशिष्ट आतिथ्य में 7 जुलाई रविवार को हवन पूजन एवं गौ माता पूजन के साथ बाड़ी माता मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित नवीन गौ आश्रय स्थल का लोकार्पण किया जाएगा। इसी को लेकर आज गुरुवार को बाड़ी माता भक्त मण्डली ने ब्यावर जिला कलेक्टर उत्सव कौशल को आमन्त्रण पत्र देकर लोकार्पण कार्यक्रम हेतु आमन्त्रित किया।