बाड़ी माता तीर्थ धाम पर महिषासुर का दहन
बाड़ी माता तीर्थ धाम पर महिषासुर का दहन
प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता तीर्थ धाम पर शारदीय नवरात्रि में दुर्गाष्टमी को विशाल मेले का आयोजन किया गया ।
41 फीट ऊंचे महिषासुर का शानदार आतिशबाजी के साथ महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती देवियों के द्वारा दहन किया गया विचित्र अद्भुत झांकियों का प्रदर्शन झूले ,चकरी, जलपान, खाने- पीने की व्यंजनों का भक्तों लुफ्त उठाया
व्यवस्थापक नौरतमल जाट ने बताया कि बाड़ी, बड़ा आसान, सूती खेड़ा, आनंदीपुरा, संजयनगर ,नयाबेरा, ताकड़ खेड़ा ,केलूं ,केसरपुरा, महादेव मंडल ग्रुप राजनगर और भी कई गांवो से झंडा जोत लेकर बाड़ी माता का जयकारा करते हुए भक्तगण बाड़ी मंदिर पहुंचे ।
महिषासुर का पुतला नजर अहमद फतेहपुर सीकरी के द्वारा बनाया गया, पिंक सिटी फायरवर्क्स जयपुर के द्वारा शानदार आतिशबाजी की गई ।
फ़ैथ एकेडमी एवं संस्कार पब्लिक स्कूल के संस्थापक सत्यनारायण जोशी , आदर्श विद्या मंदिर ,सरस्वती पब्लिक खारी का लांबा ,सुभाष विद्या मंदिर ,विक्रम बहरूपिया भांड चित्तौड़गढ़, मयूर पब्लिक स्कूल एवं माउंट वैली स्कूल गुलाबपुरा के द्वारा बहुत सुंदर झांकियां तैयार की गई ।
गुरु मां सावित्री देवी आसींद पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, विजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष अनिता मेवाड़ा, थाना अधिकारी करण सिंह ,बाड़ी सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर माली, व्यवस्थापक कैलाश चंदेला, पुखराज सूती, सुमन भुआ,रामस्वरूप मेवाड़ा ,विनोद त्रिपाठी ,शिवप्रसाद झंवर, समाज सेवी लोकेश जाट राधे श्याम व्यास, रतन पांड्या, शिवदयाल पांड्या, नारायण सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह राठौड़, जगदीश तिवाड़ी, पवन माली,महावीर जलवानिया, वृद्धिचंद जाट ,अमरचंद गुर्जर, देवीलाल माली, देवकरण गुर्जर, सुरेश प्रजापत असंख्य श्रद्धालु भक्तजनों ने बाड़ी माता का दर्शन कर मेले एवं महिषासुर दहन कार्यक्रम का का आनंद लिया ।
कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा, पुलिस प्रशासन सेवा, पार्किंग सेवा की व्यवस्थाएं के साथ-साथ नगर पालिका विजयनगर का विशेष सहयोग रहा ।
नवमी को दुर्गा शतचंडी पाठ की हवन के साथ पूर्णाहुति की गईl आज शाम को गरबा महोत्सव कार्यक्रम में प्रतियोगिता रखी जाएगी प्रतियोगिता में जीतने वालों को पारितोषिक भी दिया जाएगा और आज गरबा का समापन भी होगा ।