बाड़ी माता मंदिर तीर्थधाम बिजयनगर पर चैत्र नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत।

बाड़ी माता मंदिर पर पधारने वाले श्रद्धालु भक्तों का तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

बिजयनगर, निकटवर्ती शक्तिपीठ बाड़ी माता मंदिर तीर्थधाम बिजयनगर पर नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। माता जी तीर्थ धाम में आचार्य पंडित नथमल पुरोहित बीकानेर के सानिध्य में शतचंडी पाठ किया जाएगा व असंख्य भक्तों के द्वारा अखंड दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे एवं प्रतिदिन माता के विशेष श्रृंगार के दर्शन के साथ आरती प्रतिदिन चार समय होगी, जिसमें मंगला आरती प्रातः 5:00 बजे श्रृंगार आरती प्रातः 7:15 बजे महा आरती शाम 7:00 बजे शयन आरती रात्रि 9:00 बजे होगी बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी तथा दोपहर 12:00 बजे से 1:15 तक मंदिर के पट मंगल रहेगे।

चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हिंदू नव वर्ष 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं। मां बाड़ी माता गौ माता और गुरुदेव का पूर्ण शुभ आशीर्वाद बना रहे, बाड़ी माता मंदिर पर पधारने वाले श्रद्धालु भक्तों का तिलक लगाकर मांगलिक प्रसाद वितरण कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में बाबूलाल जोशी सांवर लाल जांगिड़ माया पांड्या भावना माली अंजली व्यास ने सेवाएं दी।