निर्जला एकादशी पर किया चारभुजानाथ का आकर्षक श्रृंगार ।

Charbhujanath's attractive makeup done on Nirjala Ekadashi
निर्जला एकादशी पर किया चारभुजानाथ का आकर्षक श्रृंगार

बिजयनगर। निर्जला एकादशी के अवसर पर समीपस्थ बाड़ी माताजी तीर्थ धाम पर ठाकुर जी चारभुजानाथ व लक्ष्मी मैया का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया, भगवान लड्डू गोपाल को 1008 तुलसी दल से धर्मावलंबियों ने पूजन किया। बार्डी माताजी भक्त मंडली के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्य म में महाआरती के पश्चात ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया। इसी तरह निर्जला एकादशी के अवसर पर तेजा चौक स्थित त्रिवेणी माताजी मंदिर परिसर में त्रिवेणी माताजी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भजन गायक कन्हैयालाल जांगिड़ के वाचन से संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, पीपली चौराहे पर धर्मावलंबियों ने पारंपरिक रिति-रिवाजों से कलश भेंट कर उपवास रखकर निर्जला एकादशी पर्व मनाया। इस दौरान गुरु मां सावित्री देवी, मुख्य उपासिका – कृष्णा टाक, नौरतमल चौधरी, प्रभुलाल गुर्जर, महेश टाक संजय शर्मा सहित अन्य भक्त भी उपस्थित थे।