तीन दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का समापन

राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय विजयनगर द्वारा राजस्थान सरकार निदेशालय पशुपालन विभाग जयपुर के आदेशानुसार बाड़ी माता गौशाला में तीन दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन डॉ. भूपेंद्र सिंह चौधरी पशु चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय शिविर में 40 बांझपन मादा गोवंश चिन्हित किए गए एवं उनका पशुपालन विभाग द्वारा उपचार किया गया।
100 पशुओं को कृमि नाशक दवा दी गई। एवं 20 घायल गौ वंशों का उपचार किया आज गौशाला में लाए गए दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के पैर का टीम द्वारा प्लास्टर किया गया। इस शिविर में गजानंद जांगिड़, दिवाकर उपाध्याय ,चंचल शर्मा , पशुधन निरीक्षक व मनीष सोनी, रामचंद्र जी का सहयोग रहा।व्यवस्थापक नौरतमल जाट, कैलाश चांदेला, प्रभु लाल गुर्जर,राजेन्द्र मुंडेतिया एवं योगेश वर्मा का भी सहयोग रहा। शिविर के अंत में सेविका कृष्णा टाक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।