गो सेवकों के प्रयास से नील गाय को मिला जीवन दान
आज प्रातः काल सूचना मिली है कि ग्राम बाड़ी के ही एक कुएं में एक नीलगाय गिर गई है, जिसकी सूचना मिलते ही बाड़ी माता गौशाला की रेस्क्यू टीम तुरंत मौका स्थल पर पहुंची, वहां जाकर देखा तो धर्म संकट की स्थिति पैदा हो गई जिस कुएं में नील गाय गिरी हुई थी, उसे कुएं में एक भयानक लगभग 10 फीट लंबा सर्प था, लेकिन गौ सवेकों ने हिम्मत नहीं हारी और अपने अथक प्रयास से उस नीलगाय को बाहर निकाल कर स्वतंत्र छोड़ दिया। बाड़ी माता के आशीर्वाद से नीलगाय को नया जीवनदान मिला ।