बाड़ी माता और गौ माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

वरिष्ठ प्रचारक शंकरलाल व प्रचारक देवाराम हुए भावविभोर

बिजयनगर सहित क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का केंद्र मानी जाने वाली बाड़ी माता के दरबार में आज वरिष्ठ प्रचारक शंकरलाल एवं प्रचारक देवाराम ने पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समाज के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर दोनों प्रचारकों ने मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला में भी गौ माता के दर्शन कर सेवा का संकल्प लिया। शंकरलाल ने कहा कि बाड़ी माता का दरबार भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की अलौकिक ऊर्जा से मन को अपार शांति प्राप्त होती है। वहीं, देवाराम ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि गौ माता की सेवा एवं संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाएं। मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों ने दोनों प्रचारकों का स्वागत किया और उनके साथ दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।