सामाजिक सेवा का परिचय: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान।

समीपवर्ती बाड़ी माता मंदिर में सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में करीब 113 यूनिट रक्तदान हुआ। बाड़ी माता धाम के मुख्य उपासक गुरूदेव चुनीलाल टांक के निर्वाण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सावित्री देवी, राजेन्द्र टांक, अशोक टांक, सुरेश प्रजापत व नारायण सिंह राठौड़ ने गुरूदेव की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात बाड़ी माता एवं जय-जय रक्तवीर के जयकारों के बीच रक्तवीरों ने रक्तदान करना शुरू किया। शिविर में जेएलएन ब्लड बैंक अजमेर एवं केशव ब्लड बैंक देवली की टीम ने करीब 113 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया।

शिविर के दौरान डॉ. नितिन दरगड़ व डॉ. नंदनी बिरला सहित 8 मातृ शक्तियों ने रक्तदान किया। शिविर में प्रमिला रासलोत, सूर्यप्रकाश बघेरवाल, प्रहलाद पांड्या, दीपक पांड्या रामस्वरूप मेवाड़ा, प्रहलाद झंवर, विनोद त्रिपाठी, बलवीर मेवाड़ा, अविनाश जोशी, लक्ष्मण जोशी, कैलाश शर्मा, धर्मीचंद व्यास, सांवरलाल जांगिड़, महावीर जलवानिया, केडी मिश्रा सहित अन्य ने सेवाएं दी। वहीं केडी मिश्रा को निःशुल्क शिविर में सेवाएं देने एवं भामाशाहों को प्रेरित कर शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बाड़ी माता भक्त मंडली द्वारा सभी रक्तवीरों एवं रक्तदान टीम में शामिल सदस्यों का बाड़ी माता की तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।