जगत जननी बाड़ी मां फिल्म का विमोचन

आज विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल आगूचा में जगत जननी बाड़ी मां फिल्म के निर्देशक कृष्ण कन्हैया पाराशर एवं बाड़ी माता ट्रस्ट की सेविका कृष्णा दीदी एवं नौरत भैया ने आ कर फिल्म पोस्टर का विमोचन किया।
कृष्णा दीदी ने बाड़ी माता के चमत्कारों के बारे में बच्चों को बताया और सभी से कहा कि वह मां की फिल्म देखने आए कृष्ण कन्हैया जी ने बच्चों को परिवार सहित फिल्म देखने के लिए आग्रह किया। विद्यालय संचालक सांवरलाल जी बेरवा ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। हम सभी बच्चों ने फिल्म देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया