बाड़ी माता धाम में हनुमान मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित।

समीपवर्ती बाड़ी तीर्थ माता धाम पर सोमवार को श्री मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर कलश स्थापना महोत्सव धूमधाम से हुआ। बाड़ी माता भक्त मंडल के तत्वाधान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ गणपति पूजन के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन हुआ। बाद में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जो मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई।
बाद में 12:15 बजे मंदिर के मुख्य शिखर सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी जयकारों के बीच कलश स्थापित किया गया। दोपहर में अखण्ड रामायण पाठ के पश्चात सांयकाल में ज्योति जुलूस निकाला गया। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या धर्मावलंबी मौजूद रहे। मंगलवार महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान बालाजी कलश सहित विभिन्न बोलियां बोली पर पर में गई कलश का लाभ दिलीप कुमार निलेश कुमार मेहता परिवार ने लिया। जबकि झंडे की बोली हीरालाल पांड्या, प्रथम आरती की बोली रामकिशन जाट व प्रथम महाभोग की बोली जितेन्द्र गुर्जर के नाम रही। प्रथम घंटी की बोली कैलाश जाट के नाम रही। मंगलवार को बालाजी का अभिषेक एवं श्रृंगार आरती, महायज्ञ एवं रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन होगा।





