ॐ नमः शिवाय की गूंज के साथ सहस्त्र धारा जलाभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भगवान भोलेनाथ का फूल बंगले का श्रृंगार किया जिसे भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर बाड़ी माता भक्त मंडली के साथ-साथ श्री गोपाल तिवारी, जगदीश तिवारी, रामस्वरूप मेवाड़ा, विनोद त्रिपाठी, रामकुमार चौधरी,मनोज टाक सिद्धार्थ बघेरवाल,राजेश टाक रतनलाल चौधरी, रामलाल जाट , चंद्रेश टाक और भी असंख्य भक्तों ने आनंद लिया।

ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय की गूंज के साथ श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को बाड़ी माता तीर्थ धाम पर शिव मंदिर में सहस्त्र धारा जलाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया आचार्य पंडित सर्वेश्वर शास्त्री पुष्कर के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना और सहस्त्र धारा अभिषेक करवाया जिसमें भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और नृत्य में झूम उठे ।