बांदनवाड़ा से पैदल यात्रा कर बाड़ी माता जी के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ बांदनवाड़ा से पैदल यात्रा कर श्रद्धालु प्रातःकाल बाड़ी माता जी के दरबार पहुंचे। यहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। माता रानी के प्रति अटूट विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में शीश पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नवाया। मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।