ॐ नमः शिवाय , हर हर महादेव के जयकारे गूंजे

Om Namah Shivaya , Har Har Mahadev chants echoed

श्रावण मास के तृतीय सोमवार बाड़ी माता तीर्थ धाम पर विराजित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पंडित सर्वेश्वर जी शास्त्री किशनगढ़ के द्वारा मंत्रोच्चार से विधिवत सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया l कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के असम के श्रद्धालु भक्तों ने जल अभिषेक कर भगवान के भजनों पर नृत्य का आनंद लिया ॐ नमः शिवाय , हर हर महादेव के जयकारे गूंजे