बाड़ी माता धाम पर आज भरेगा मेला, आतिशबाजी कर दंभ रूपी महिषासुर के पुतले का दहन करेंगे

महोत्सव : रंगीन रोशनी से सजा मंदिर, झांकियां सजाएंगे, मंगला आरती 5 बजे होगी
प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता धाम पर सोमवार को मेला भरेगा। मेले में विचित्र व मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। शाम को आतिशबाजी के बीच महिषासुर के विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा। दूसरी ओर बिजयनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र महोत्सव के तहत मां के दरबार सजाए गए हैं। जगह-जगह गरबा का आयोजन किया जा रहा है। बाड़ी माता तीर्थ पर शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद 7:15 बजे श्रृंगार आरती और शाम 6:30 बजे संध्या आरती, रात 9 बजे शयन आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बड़ी माता भक्त मंडली की प्रमुख कृष्णा टांक ने बताया कि प्रतिदिन माता रानी का आकर्षक स श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना के हुआ है। पारंपरिक परिधान में बच्चे से लेकर नि बड़े तक निर्धारित समय तक डांडियों की पा खनखनाहट के साथ माता रानी की आराधना के में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को या विशाल मेला भरेगा। शाम को भव्य नि आतिशबाजी के बीच महिषासुर के विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा। गु फतेहपुर सीकरी के कुशल कारीगरों ने पुतले का निर्माण किया है। मेले में विचित्र व अ मनमोहक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वि नवरात्र महोत्सव के तहत बाड़ी माता धाम अ को रंगीन रोशनी से सजाया गया है।