गुरु मां सावित्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, श्रद्धालुओं ने उत्साह से किया रक्तदान

प्रमुख शक्तिपीठ बाड़ी माता तीर्थ धाम पर गुरु मां सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में बाड़ी माता भक्त मंडली और जय श्री श्याम ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 3 दम्पति, रक्तविरंगनाओ सहित कुल 44 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रेल्वे स्टेशन बालाजी मंदिर पुजारी घीसालाल जी महाराज गुरुजी के सुपुत्र राजेंद्र,अशोक टाक, चारभुजा हॉस्पिटल के डॉ. नितिन दरगड,पत्रकार टीकम हेमनानी, अनिल जांगिड़,सतीश लुणावत,विनोद त्रिपाठी ,सूर्यप्रकाश बघेरवाल जय श्री श्याम ब्लड बैंक की अपेक्षा कुमारी और महावीर मीणा, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष मातृशक्ति इंदुबाला शर्मा,ताराचंद पांड्या,बलवीर मेवाड़ा, दीपक पांड्या, राजकुमार पांड्या, गोपाल जोशी, जगदीश तिवारी,नारायण सिंह,शिव प्रसाद झंवर,प्रमिला रासलोत,जितेंद्र गुर्जर, लोकेश जोशी,महावीर जलवानिया, दीपक पुरी एवं नानूराम अग्याल, कैलाश शर्मा, व्यवस्थापक नौरतमल चौधरी, कैलाश चंदेला सहित अन्य लोगों ने शिविर में सहभागिता निभाई। अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी रक्त दाताओ को दुपटा ओढ़ाकर बाड़ी माताजी की तस्वीर भेट की सेविका कृष्णा टाक ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।